दुर्गा पूजा को लेकर सहरसा में भारी संख्यां में पुलिस की टीम ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

दुर्गा पूजा को लेकर सहरसा में भारी संख्यां में पुलिस की टीम ने शहर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च सदर थाना निकलकर थाना चौक, डीबी रोड, शंकर चौक, महावीर चौक, पूरब बाजार सहित शहर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सदर थाना पहुंचा. फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रह रहे साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके अलावे असामाजिक तत्वों के लिए यह संदेश है कि पूजा और मेला के दौरान समाज मे किसी तरह का द्वेष नही फैलाए. ऐसे असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. वहीं शहर में बने सभी पूजा पंडालों का भी जायजा लिया गया है और पूजा कमिटी के सदस्यों को भी आवश्यक निर्देश दिया गया है.

Join us on: