डीएम – एसपी ने किया प्रत्याशी का जीप जप्त, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज़!

SHARE:

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर

समस्तीपुर ज़िले के दलसिंहसराय एवं उजियारपुर प्रखंड में के तृतीय चरण के मतदान के दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निम्नांकित पंचायतों का भ्रमण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के क्रम में बिना अनुमति वाली गाड़ी जो प्रचार प्रसार कार्यों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा चलाए जा रहे है, उस वाहन को जब्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में पंचायत चुनाव एक प्रत्याशी द्वारा बिना अनुमति के अपने जुलूस में एक जिप्सी वाहन का उपयोग किया जा रहा था। जिसे जिला प्रशासन की टीम ने जप्त कर लिया है एवं संबंधित थाने में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें