रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
BIHAR DESK
मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर भारी हंगामा हुआ है। परिजन ने मौत का जिम्मेदार अस्पताल के कर्मियों के द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप लगाया है।मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चिकित्ससा मंडी जुरन छपरा रोड नंबर एक की बताई गई है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामला की जांच में जुटी हुई है और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।और कहा इस मामले में लिखित आवेदन दे जिसके बाद इस मामले में करवाई की जाएगी।मृतका महिला की पहचान अशोक शाह की 48 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है।
मृतका महिला के परिजनों पति अशोक शाह ने कहा कि मेरी पत्नी रेखा देवी को बच्चादानी के इलाज के लिए मंगलवार को भर्ती कराया था।वह ठीक थी और उसका इलाज भी चल रहा था। ऑपरेशन भी अच्छे से हो गया था लेकिन उनकी हालात बिगड़ रही थी। आलम यह हुआ अस्पताल के लोगो ने रेफर करने की जगह पर अपने ही अस्पताल में भर्ती रखा।इसी दौरान में उनकी हालत खराब हुई और खाना खिलाया गया जिसके बाद उनकी हालत और भी खराब हुई और फिर मौत हो गई।यही नहीं बल्कि इस दौरान में मरीज की मौत के बाद शव को आनन फानन में बाहर निकाल कर अस्पताल वालों ने एम्बुलेंस में रख दिया।जिसके बाद और भी स्थिति खराब हो गई है और अस्पताल के संचालक मौके से भाग गए हैं। जिसको लेकर हमलोग ने जब विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए है और विरोध करने लगे।वही अस्पताल के इंचार्ज ने कहा कि गलत तरीके से खाना देने के कारण और तुर्बत सुला देने के कारण मौत हो गई है मरीज को पहले से सांस की समस्या थी।और सांस लेने में भी तकलीफ के कारण मौत हो गई है।
वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची हुई ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस ने बताया कि एक महिला मरीज की मौत की खबर मिली थी। परिजनों का आरोप है कि लापरवाही बरतने के कारण मौत हो गई है अस्पताल पर आरोप है।मामले की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आने पर कारण पता चलेगा।अभी पूछताछ के लिए अस्पताल के दो कर्मियों को ले जाया जा रहा है।मामले की जांच कर करवाई कि जा रही है।




