रिपोर्ट- सुमित कुमार!
शगुन गार्डन में राष्ट्रीय छात्र राजद का समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद प्रो मनोज झा पहुंचे कार्यक्रम में। मनोज झा ने छात्रों से कहा व्हाट्सअप और रील छोड़कर दो किताबे हर रोज पढ़े।
मुंगेर : शगुन गार्डन में राष्ट्रीय छात्र राजद समन्वयक की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में राजद के सांसद सह राज्य सभा सदस्य मनोज कुमार झा राजद के मुख्य प्रवक्ता प्रो नवल किशोर मौजूद थे। वही मुख्य अतिथि के रूप में आये राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा को छात्र राजद नेताओं द्वारा शॉल और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मोके पर राज्य सभा सदस्य मनोज झा ने पत्रकारों के सवाल पर कहा की छात्र क्रिटिकल नागरिक बने और सवाल पूछे,उन्होंने कहा की भाजपा के दौर में जो एक रवायत चल पड़ी है की राजा तेरे सुबह की जय ,राजा तेरे शाम की जय ,और जय माँ बोले उसकी छय का इंतजाम होता है ,उस राजनितिक को खत्म करने के लिए छात्र को ही अग्रिम भूमिका में छात्र – छात्राओं को आना होगा।
बिहार में दो दिवसीय अमित शाह के दौरे पर मनोज झा ने कहा की बिहार में तेजस्वी ने लम्बी लकीर खींच दी है ,नौकरी,बेहतर स्वास्थ,शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को ले करके। हम लोग सभी लोग मांग कर रहे है अमित शाह और मोदी जी से आप लोगों की नजर जो गुजरात के लोगो के लिए होती है वही नजर बिहार के लोगो के लिए हो। ये नहीं पूंजी गुजरात में मजदूरों के लिए ट्रेन जाए बिहार से। उन्होंने कहा की बिहार में तेजस्वी की सरकार बनने जा रही है।
बाइट : मनोज झा सांसद सह राज्य सभा सदस्य




