नवादा- हिसुआ को अनुमंडल बनाने की माँग तेज, पदयात्रा कर की आंदोलन की शुरुआत!

SHARE:


रिपोर्ट: सोनू सिंह। नवादा जिले का हिसुआ को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर आज कन्हैया कुमार बादल ने सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे। जिसकी शुरुआत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह का जन्मस्थली खनवां से नवादा तक पदयात्रा की ,उन्होंने हिसुआ में प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सरकार से जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करने की अपील की।

नवादा जिले का हिसुआ को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर आज कन्हैया कुमार बादल ने सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे। जिसकी शुरुआत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह का जन्मस्थली खनवां से नवादा तक पदयात्रा की ,उन्होंने हिसुआ में प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सरकार से जल्द से जल्द इस मांग को पूरा करने की अपील की।

कन्हैया कुमार बादल, जो की
न्यायिक जन संघर्ष मोर्चा (आजाद) राष्ट्रीय अध्यक्ष . के नेता हैं एवं एक समाज प्रखर समाज सेवी के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय है उन्होंने, कहा कि हिसुआ को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हिसुआ को पूर्ण अनुमंडल बनाने से क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी।
प्रदर्शन के दौरान उन्होंने निवर्तमान एवं बर्तमान विधायक पर जमकर निशाना साधा कहा कि हिसुआ को 40 पहले ही पूर्ण अनुमंडल बन जाना चाहिए था लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीन रबैया के कारण आज तक बन पाया प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिसुआ को पूर्ण अनुमंडल बनाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर कन्हैया कुमार बादल ने पत्रकारों से कहा कि “हिसुआ को पूर्ण अनुमंडल बनाना यहां के लोगों का अधिकार है। सरकार को इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। हम इस मुद्दे को लेकर सरकार पर दबाव बनाए रखेंगे।”

इस प्रदर्शन से हिसुआ को पूर्ण अनुमंडल बनाने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

Join us on: