उड़ान योजना के तहत सहरसा एयरपोर्ट से उड़ान योजना की कवायद हुई तेज!

SHARE:


रिपोर्ट :– विकास कुमार!

:- उड़ान योजना के तहत सहरसा एयरपोर्ट से भी अब जल्द ही उड़ान सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है. एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए लगातार एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम और जिला प्रशासन की टीम एयरपोर्ट का सर्वे करने में जुटी है. एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी काफी तेज कर दी गई है, इस सम्बंध में सहरसा के डी.एम. दीपेश कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए तत्काल 12 एकड़ जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है. वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक आलोक रंजन झा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के घोषणा के बाद उड़ान योजना के तहत सहरसा से भी जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होगी और दूर दराज जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा. आपको बताते चलें कि पिछले दिनों जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा को लेकर जब सहरसा पहुंचे थे तो उन्होंने यह घोषण की थी कि सहरसा एयरपोर्ट को विकसित कर यहाँ से उड़ान सेवा शुरू की जाएगी.

बाइट..1 :- अपार भू अर्जन पदाधिकारी योगेश दास।
बाइट..2 :- सहरसा डीएम दीपेश कुमार।

Join us on: