छात्र नेता दिलीप कुमार ने पटना में बड़ा आंदोलन का किया ऐलान, पटना में होगा आंदोलन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जिसका मुख्य उद्देश्य BPSC TRE 4 का विज्ञापन जारी करवाना है। उनका कहना है कि सरकार ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं आया है, जिससे अभ्यर्थी परेशान हैं।

दिलीप कुमार ने बिहार के सभी अभ्यर्थियों, छात्रों और कोचिंग संस्थानों से अपील की है कि वे अपने हक के लिए पटना कॉलेज पहुंचें और आंदोलन में शामिल हों। आंदोलन सुबह 10:00 बजे पटना कॉलेज से शुरू होगा।

उनकी प्रमुख मांगें हैं कि BPSC TRE 4 का विज्ञापन आचार संहिता लगने से पहले जारी किया जाए और एक लाख 20 हजार से अधिक सीटों पर भर्ती हो। उनका कहना है कि अगर जल्द विज्ञापन नहीं आता, तो आचार संहिता और दुर्गा पूजा के कारण आंदोलन करना मुश्किल हो जाएगा।

दिलीप कुमार ने कोचिंग शिक्षकों से भी नैतिक समर्थन देने का अनुरोध किया है, जिसमें वीडियो बनाकर समर्थन देना और कोचिंग बंद रखना शामिल है। बिहार के तमाम जिलों से छात्र इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पटना पहुंच रहे हैं।

BPSC TRE 3 के चयनित शिक्षकों को अभी तक ज्वाइनिंग नहीं मिली है, जिससे वे परेशान हैं। दिलीप कुमार ने शिक्षा विभाग और सरकार से जल्द ज्वाइनिंग कराने और TRE 4 का विज्ञापन जारी करने की मांग की है।

Join us on: