रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर की लूटपाट,फायरिंग एक घायल,मामले की जांच में जुटी पुलिश
मधुबनी जिला के देवधा गांव में मंगलवार की देर रात नकाबपोश अपराधियों ने एक स्थानीय व्यवसायी के घर में धावा दिया। इस दौरान अपराधियों द्वारा भारी लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है। अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया और करीब 10 भर आभूषण तथा 1.5 लाख नगद लेकर फरार हो गया। घटना देवधा ईदगाह चौक के मोहम्मद मोमिन के घर की बताई जा रही है।अपराधियों ने लूट के दौरान हवाई फायर भी किया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना को लेकर जानकारी होने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो अपराधियों ने उन पर भी गोली चला दिया, अपराधियों द्वारा चलाए गए गोली से एक स्थानीय नागरिक जख्मी हो गया। वही मौके का लाभ उठा कर अपराधी भागने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जयनगर राघव दयाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच परताल शुरू कर दिए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों के धर पकड़ के लिए कई टीमों का गठन किया है और छापेमारी अभियान तेज़ कर दिया गया है।




