मोकामा में चुनावी हिंसा की शुरुआत, दो घायल,मुखिया पर आरोप!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा!

प्रशासन के दावों को ताक पर रखते हुये पंचायत चुनाव में हिंसा की शुरुआत हो गई है।
मोकामा के मराँची थानाक्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है।
थानाक्षेत्र के मराँची उत्तरी पंचायत के मुखिया और उनके समर्थकों पर चुनावी हिंसा का आरोप लगा है।
भगत टोला निवासी अमर कुमार को गंभीर चोटें आई हैं जबकी उनके पुत्र छोटू को भी मुखिया समर्थकों द्वारा पीटा गया है।
पीड़ित अमर कुमार कुमार मराँची थाना में इस मामले में आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की माँग की है।
अमर कुमार ने बताया कि मुखिया राम कुमार सिंह ने अपने पंचायत में भय का माहौल कायम कर रखा है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है।
वहीं मुखिया रामकुमार सिंह ने कहा कि अमर सिंह किसी के घर जाकर गाली गलौज कर रहे थे इसी कारण उनकी पिटाई हुई है।
इस घटना के बाद आम मतदाताओं में भय का माहौल कायम हो गया है।
हालाँकि आला अधिकारियों ने कहा है कि प्रशासन का संकल्प है कि हर हाल में भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न होगा। और यदि किसी ने भी चुनाव में मतदाताओं को डराने धमकाने की कोशिश की तो आरोपी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Join us on:

Leave a Comment