पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन वृतांत पर सेमिनार का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर

आज 17 सितंबर को जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार की अध्यक्षता मे प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित सेवा पखवाङा कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी के जीवन वृतांत पर सेमिनार का आयोजन हुआ है।
जिसमे उनके जीवन के शुरुआती दौर से लेकर आजतक के विश्व व्यापी व्यक्तित्व पर सभी वक्ताओ ने प्रकाश डाला।

मंचासिन वक्ताओ मे पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी,प्रवासी पदाधिकारी आरती कजुर, राष्ट्रीय सदस्य महिला मोर्चा डाॅ ममता रानी,महामंत्री मुकेश शर्मा,रविशंकर कुशवाहा,उपाध्यक्ष अशोक झा,सुरेश कुमार,अंजना कुशवाहा,फेकुराम शामिल रहे।

वक्ताओ ने कहा की 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीको जन्मदिन की हार्दिक बधाई दिया गया।
राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने ‘नए भारत’ को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और निरंतर प्रयासरत है अपने सपने को साकार करने को,भारत विश्व पटल पर विश्व गुरू के रूप मे पुन स्थापित हो।

हम सभी 13 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री सीताराम से प्रार्थना करते है कि उनको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को उनका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

उपस्थित लोगो मे जिला मंत्री चित्रलेखा देवी,पारितोष सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर,प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, मिडीया प्रभारी रंजन ओझा,अमित राठौर, मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा,डाॅ मोनालिसा राॅय,ओमकार पासवान,मंडल अध्यक्ष प्रभात चुन्नू,प्रकोष्ठ संयोजक अशोक शर्मा,आनंद सिंह,ललन महतो,विजय वर्मा,जुनैद खान,मोर्चा महामंत्री अमरेन्द्र सुरज मुखिया,मो इस्तेयाक शामिल रहे।

Join us on: