चलो जीते है रथ को किया गया रवाना, पीएम के जीवन वृतांत को जन जन तक पहुंचाएगा!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर

चलो जीते है रथ को रवाना किया गया

चलो जीते है रथ,से मोदीजी के जीवन वृतांत को जानेगा जन जन- विवेक

आज दिनांक 17 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाङा के तहत उनके जीवन वृतांत पर पुरे जिला मे लोगो के बीच चलचित्र दिखाने के लिये “रथ” को जिलाध्यक्ष विवेक कुमार और उपाध्यक्ष अशोक झा ने झंडा दिखाकर रवाना किया।

ये रथ “चलो जीते है” के थीम के साथ रवाना हुआ।
इसमे स्वामी विवेकानंद के कथन 21वी सदी भारत का होगा जिसमे भारत मे न कोई भूखा रहेगा,न अशिक्षित और न ही बेघर का बताया गया है।स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था और हमारे प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है।आज का नरेंद्र ही विवेकानंद के सपनो का भारत बनाने का काम कर रहे है।

रथ को रवाना करने वालो मे महामंत्री मुकेश शर्मा,रविशंकर कुशवाहा उपाध्यक्ष फेकुराम,इंद्रा सिंह, मंत्री पारितोष सिंह,सह कोषाध्यक्ष डाॅ साकेत शुभम ठाकुर,कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार, अशोक शर्मा,मिडीया प्रभारी रंजन ओझा,अमित राठौर,सोशल मिडीया संयोजक रोहण कुमार, विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह,मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा,पंकज सिंह,मोर्चा महामंत्री अमरेन्द्र सुरज मुखिया,महेश पासवान,हरिकिशोर बैठा शामिल रहे।

Join us on: