सदर अस्पताल में ईलाज में बदले झाड़ फूँक का मामला आया सामने!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद जिले के सबसे बड़े अस्पताल मॉडल अस्पताल का दर्जा मिल चुके सदर अस्पताल में मरीज को इलाज नहीं होती है बल्कि इस अस्पताल में होता है झाड़ फुक ऐसा ही नजर आज देखने को मिला है एक मरीज जो बीमारी से ग्रसित था उसे परिजन इलाज करने के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया लेकिन चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर जैसे ही किया तो परिजनों ने सदर अस्पताल में ही इमरजेंसी वार्ड के बाहर तांत्रिक को बुलाकर झाड़ फूंक करना शुरू कर दिए तांत्रिक ने अस्पताल परिसर में काफी देर तक झाड़ फूंक करता रहा लेकिन ना तो वहां के सुरक्षाकर्मी कुछ बोले और ना ही स्वास्थ्य विभाग के कोई अधिकारी ऐसा देखा अस्पताल में आए मरीज भी हैरान हो गए मरीज ने कहा कि जिस अस्पताल में इलाज होनी चाहिए वहां हो रहा है झड फुख मरीज की पहचान हरिहरगंज गाव के मंसुरिया निवासी भोला सिंह के रूप में की गई है वही तांत्रिक की पहचान सतनारायण साहू के रूप में की गई है ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है ऐसा जब सदर अस्पताल परिसर में हो रहा था तब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी या सुरक्षा कर्मी कहां थे

Join us on: