मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने घूसखोर राजस्व कर्मचारी को 20 हज़ार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

जिला:मुजफ्फरपुर

भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ में एक बार फिर से बड़ी करवाई हुई है।मुजफ्फरपुर जिले में विशेष निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को आज रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया है।इस करवाई के बाद से अंचल कार्यालय और कर्मियों में हड़कप मच गया था।दरअसल 15 सितंबर को ही पटना विशेष निगरानी इकाई कार्यालय में शिकायत को दर्ज कराई गई थी कि मुजफ्फरपुर जिले के एक हल्का पकड़ी अंचल साहेबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले परिवादी नवीन कुमार सिंह पिता नंद कुमार सिंह के द्वारा राजस्व कर्मचारी रवि कुमार के खिलाफ में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। रवि कुमार जो राजस्व कर्मी ने पूर्व में जमीन के दाखिल-खारिज को पूरा करने के लिए ₹20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग किया है।इस मामले में शिकायत की जांच और सत्यापन इकाई के अधिकारियों द्वारा किया गया और आज जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद 17 सितंबर को पुलिस उपाधीक्षक लव कुमार पुलिस उपाधीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गठित एक विशेष ट्रैप टीम मौके पर आई और कार्रवाई किया है। घुस को लेने के दौरान में ही टीम ने आरोपी राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ में गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से घुस लेते हुए आरोपी राजस्व विभाग के कर्मी को पकड़ा गया है अब वहीं उनके खिलाफ में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: