रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और बिहार सरकार के इस अभियान को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी को अपने शरण नर्सिंग अस्पताल पर किया भव्य आयोजन,,,,,,
बिहार आई एम ए अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने सरकार के 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के इस अभियान में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया,,,
बिहार सरकार के स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के तहत आज बिहार आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर आशुतोष शरण ने मोतिहारी स्थित अपने अस्पताल शरण नर्सिंग होम में स्वास्थ्य शिविर लगाया जिसमें सैकड़ों की संख्या में मोतिहारी और दूर दराज से आए मरीजों का गहन चिकित्सकीय परीक्षण किया गया जिसमें यक्ष्मा रोग से ग्रसित कई मरीजों को डिटेक्ट किया गया वही महिलाओं के गर्भाशय जनित कई रोगों का परीक्षण डॉक्टर जसबीर शरण ने किया और इन तमाम मरीजों की जांच फ्री में की गई और दवाइयां भी मरीजों को फ्री में वितरित किया गया ,डॉक्टर आशुतोष शरण ने सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देकर मरीजों को लाभ पहुंचाया मीडिया को बताते हुए डॉक्टर शरण ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी है और उनके 75 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर पीड़ित महिलाओं का इलाज कर वे आह्लादित महसूस कर रहे है और सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहेंगे आगे बताते हुए कहा कि जबतक महिलाएं स्वस्थ्य नहीं रहेंगी तबतक देश और समाज का विकाश संभव नहीं है उन्होंने कहा कि आज भारत में कैंसर से बचाव के लिए 16 साल से लेकर 24 साल तक के युवतियों का टीकाकरण हो रहा है जो बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है ,डॉक्टर जसबीर शरण ने महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए उचित आहार लेने और अपने परीक्षण नियमित समय पर कराते रहने की सलाह दी।




