मोतिहारी नगर निगम में विकास की रफ्तार तेज, 2 करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी नगर निगम में मेरे कार्यकाल में अबतक जितने कार्य हो रहे है उतना कार्य पिछले बीस वर्षों में नही किया गया है और आनेवाले समय मे मोतिहारी नगर निगम देश की अग्रणी नगर निगम में सुमार होगा ,,उक्त बातें किसी ओर ने नही बल्कि मोतिहारी की मेयर प्रीति गुप्ता ने नगर में एक बड़े प्रोजेक्ट के उद्घाटन में कही ।।जी हां,,मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज फिर एक बार मेयर प्रीति कुमारी ने धर्म समाज से लेकर जमला एचएम तक करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले नाले का विधिवत शिलान्यास किया। करीब 2 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह नाला स्थानीय लोगों के द्वारा लंबे समय से माँग की जा रही थी अब लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाएगा। मेयर ने कहा कि आने वाले 3-4 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और इसके पूरा हो जाने पर धर्म समाज व जमला इलाके के लोगों को जलजमाव से स्थायी राहत मिलेगी। वहीं, नाले के शिलान्यास से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि बरसों से चली आ रही बड़ी समस्या अब खत्म हो जाएगी और हज़ारों हज़ार लोगो को जलजमाव व गंदगी से मुक्ति मिलेगी ।।
वहीं इस दौरान मेयर ने कहा, की जो मोतिहारी नगर 20 साल में जितना विकास हुआ था, वह हमने अपने 3 साल के कार्यकाल में कर कर दिखाया है ।, उन्होंने अपने विरोधीयों पर तंज कसते हुए कहा की आप सभी को पता है कि किस तरह से हम लोगो को दबाने का कार्य किया जा रहा है, फिर भी आप सभी के प्रेम और बिश्वाश का नतीजा है की हम इन लोगो के आगे घुटना नहीं टेके और लगातार आपके शहर का विकास कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे।

Join us on: