जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों कि, की समीक्षा!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व विभाग से संबंधित कार्यो यथा:ऑन लाइन दाखिल खारिज संबंधित मामलों,परिमार्जन पोर्टल से संबंधित आवेदन,भू अतिक्रमण मुक्ति की दिशा में की गई कारवाई सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निदेश दिए गए।ऑन लाइन दाखिल खारिज संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति समीक्षा क्रम में क्रमशः खरीक,नारायणपुर,नाथनगर,नवगछिया,
कहलगांव,पीरपैंती अंचलो में लगभग पंद्रह प्रतिशत से अधिक मामले लंबितपाए गए है,तदनुसार उक्त सभी अंचलो को सशक्त कार्ययोजना के आधार पर आगामी कुछ दिनों में यथासंभव शत प्रतिशत मामलो के निष्पादन का निदेश दिया गया है,जबकि अन्य अंचलो को भी ऑनलाइन दाखिल खारिज संबंधित मामलों के निष्पादन में तेज़ी लाने का निदेश दिया गया है।बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम अंतर्गत अतिक्रमण वाद से संबंधित कुछ मामले क्रमशः गोराडीह,शाहकुंड,कहलगांव,नवगछिया,गोपालपुर,पीरपैंती, सन्हौला, खरीक,बिहपुर, इस्माइलपुर में लंबित पाए गए है।उक्त सभी अंचलो को आगामी एक सप्ताह के भीतर भूमि अतिक्रमण मुक्ति की दिशा में ठोस कारवाई करते हुए तत्सम्बन्धी प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी गई है।निदेश अनुपालन में शिथिलता को अत्यंत गंभीरता से लिया जायेगा एवम अधिनियम अंतर्गत वर्णित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक दंड अध्यारोपण हेतु आवश्यक कारवाई की जायेगी।बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत भू अतिक्रमण मुक्ति की दिशा में की गई कारवाई समीक्षा क्रम में विस्थापित भूमिहीन पात्र व्यक्तियों हेतु नियमानुकूल आवास निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कारवाई का निदेश दिया गया है।राजस्व विभाग से संबंधित अति महत्वपूर्ण कार्य यथा ऑन लाइन जमाबंदी प्रविष्टि कार्य की वर्तमान स्थिति की अंचलवार विस्तृत समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि खरीक,नवगछिया,गोपालपुर, सुल्तानगंज,नाथनगर, सन्हौला, कहलगांव,जगदीशपुर अंचलो में प्रविष्टि कार्य धीमी है,तदनुसार उक्त सभी अंचलो को आगामी कुछ दिनो मे प्रविष्टि कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निदेश दिया गया है।बैठक में बाढ़ के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में परिचालित नाव से संबंधित भुगतान कार्य को नियमानुकूल अविलंब निष्पादित करने एवं भू लगान संग्रहण कार्य मे और तेज़ी लाने का निदेश दिया गया है।बैठक में भू अर्जन संबंधित कार्यो समीक्षा क्रम में आवेदन प्राप्ति एवं रैयतों के भुगतान कार्य में और तेज़ी लाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
बैठक में अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment