बाइक की ठोकर से 40 वर्षीय महिला जख्मी, रास्ते में मौत!

SHARE:

बगहा से शकील अहमद

पटखौली ओपी थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । परिजनों की सहायता से महिला को उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया गया । जिसकी मौत बेतिया ले जाने के क्रम में रास्ते में हों गई है । जानकारी मंझरिया गांव निवासी साकिर अंसारी की पत्नी साकेया खातून बकरी की चारा लेकर आ रही थी । तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । बाइक पर तीन लोग सवार थे । बाइक सवार ठोकर मार कर भागने लगा । लेकिन वह भाग नही सका । उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया है ।

Join us on:

Leave a Comment