रागिनी शर्मा की रिपोर्ट!

जीविका दीदियों को अब एस बी आई की आर्थिक सहायता!
जीविका दीदियों की मदद के लिये भारतीय स्टेट बैंक आगे आई है।
मोकामा के हाथीदह स्थित तारा देवी स्मारक उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ संयुक्त रूप से एस बी आई के महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता , उप महाप्रबंधक रंजन कुमार नायक, क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक कुमार अभिषेक ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया की आज जीविका दीदियों के 150 स्वयं सहायता समूहों को भारतीय स्टेट बैंक वित्तीय मदद प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम में मोकामा और घोसवरी प्रखंड के दर्जनों जीविका समूहों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
स्टेट बैंक जैसी भारत के अग्रणी बैंक द्वारा जीविका जैसी स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय मदद की शुरुआत करना महिलाओं के स्वाबलंबन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
अबतक छोटे वित्तीय कम्पनियों और बैंकों द्वारा ही इन समूहों को माइक्रो फाइनेंस उपलब्ध कराया जा रहा था।
जिससे छोटे संस्थागत बैंक या वित्तीय संस्थानों की ओर महिलाएं तेजी से मुखातिब होती जा रही थीं।
लेकिन एस बी आई के आगे आने के बाद अब निश्चित तौर पर महिलाएँ भारतीय स्टेट बैंक से भी जुड़ेंगी।
इस कार्यक्रम का दोहरा लाभ होगा। एक तरफ जहाँ एस बी आई के ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी वहीं दूसरी तरफ स्वयं सहायता समूहों को भी स्वाबलंबन में मदद का अवसर मिलेगा। एस बी आई का ये कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण को और अधिक बल प्रदान करेगा।
महाप्रबंधक द्वारा आज हाथीदह शाखा में ए टी एम का भी उद्घाटन किया गया।
मौके पर एस बी आई मोकामा के प्रबंधक नीरज कुमार, हाथीदह के प्रबंधक पूरन सिंह , घोसवरी के प्रबंधक नीतीश सुभाषी के साथ, जीविका के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पेंद्र तिवारी, और ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर निधिर रंजन के साथ अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।




