नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। लखीमपुर में किसानों की हत्या और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में आज नवादा में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर प्रजातंत्र चौक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और यूपी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि मोदी और योगी के तानाशाही हुकूमत द्वारा लखीमपुर में निर्दोष किसान का हत्या कराया गया। किसान के हत्या के विरोध में जब प्रियंका गांधी आवाज उठाई तो योगी सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है, जो अन्नदाताओं की हत्या करा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रियंका गांधी को जल्द से जल्द रिहा करें और किसान के हत्यारों को सजा दें, नहीं तो आगे जरूरत पड़ने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएग। मौके पर राहुल कुमार, कृष्णा कुमार, मौसम सिंह, रवि कुमार, रोशन कुमार, नित्यानंद राय, गौतम कुमार, फैज खान, गौतम यादव, अमित सिंह राजपूत, पंकज यादव तथा सूरज आर्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




