आरा – घर से बाजार जा रहे युवक की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!

भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर टोला में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के महावीर टोला के रहने वाले सुमित कुमार सिंह जो बाजार से घर जा रहे थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक महावीर टोला के निवासी तारकेश्वर सिंह के पुत्र सुमित कुमार सिंह है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आरा शहर में पैगंबर साहब की याद में जुलूस निकाला गया था। जिसको लेकर पूरे इलाके में बिजली भी गुल थी। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी आराम से घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं घटना के बाद स्थानीय सदर अस्पताल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर थाना नवादा थाना की टीम पहुंची। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है, मृतक को नजदीक से दो गोली मारी गई है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें