लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर किया कई शिक्षकों को सम्मानित!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया। सम्यक कम्प्यूटर क्लास, पीपल पांती रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में छह प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में 95 वर्षीय पंडित विष्णु देव पाठक, जो सरस्वती शिशु मंदिर से सेवानिवृत्त हैं, प्रमुख थे। अन्य सम्मानित शिक्षकों में प्रोफेसर डॉ. देव राज सुमन, विजय कुमार पोद्दार, सुश्री कुमारी नेहा, श्री नवनीत विमल और सुश्री कीर्ति सौम्य शामिल थे। सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और पौधा भेंट किया गया।
संस्था के अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती है। शैक्षणिक विकास के साथ-साथ बच्चों को चरित्रवान और देशभक्त नागरिक बनाना भी उनकी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में संस्था के सचिव लायन संजय जालान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर लायंस क्लब के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। इनमें पूर्व अध्यक्ष शुभांकर झा, हेमंत कुमार सिंह, वंदना झा, विनीत कुमार गुप्ता समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment