भोजपुर- सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, किया सड़क जाम, बाजार बंद!

SHARE:

रिपोर्टर : शुभम सिन्हा!

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की बात पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के द्वारा बिहार बंद का ऐलान किया गया है। जिसका असर सीधे तौर पर दिख रहा है। जहां सुबह से ही आरा शहर में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरा शहर के मठिया मोड़ के समीप सड़क को जाम कर दिया और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान एनडीए नेताओं ने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री कि स्वर्गीय मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है। वह बर्दाश्त के लायक नहीं है। अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं, तो इसके खिलाफ और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें