नवादा में गणपति विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, 12 जख्मी , 8 नाबालिग़ विधि निरुद्ध,23 लोग गिरफ्तार!

SHARE:


रिपोर्ट : सोनू सिंह।

: नवादा नगर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 नाबालिग भी शामिल हैं।

घटना में बिनोद सिंह और संजय कुमार के समर्थकों के बीच विवाद हुआ। बिनोद सिंह पक्ष जब रात में जुलूस की शक्ल में गणपति की मूर्ति लेकर विसर्जन के लिए निकला, तभी यह झड़प हुई। बिनोद सिंह का आरोप है कि संजय कुमार पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर पथराव किया।

Join us on:

Leave a Comment