रक्तदाता सम्मान समारोह में जिले के रक्क्तविरो को मिला सम्मान!

SHARE:

अविनाश कुमार

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विगत शुक्रवार को राजधानी के होटल मौर्या में आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में रक्तदाता समूह,सीतामढ़ी की टीम ने 19 सम्मान अपने नाम कर अपना जलवा कायम कर दिया है।वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के माध्यम से अधिकत्तम रक्त संग्रहण करने वाली संस्था एवं अधिकत्तम बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था के कैटगरी में रक्तदाता समूह,सीतामढ़ी की टीम के पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहने तथा टीम सीतामढ़ी के दो रक्तवीरांगना समेत कुल 17 रक्तदानियों के वित्तीय वर्ष 2020-21 में चार बार रक्तदान कर रिकॉर्ड कायम करने के लिये टीम लीडर नीरज कुमार गोयनका समेत सभी रक्तदानियों को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत,राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह,बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अपर परियोजना निदेशक डॉ एन. के. गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में टीम लीडर नीरज कुमार गोयनका समेत डॉ प्रतिमा आनंद,सुमन सर्राफ,अशोक कुमार,अजय कुमार मिश्र,अभिषेक कुमार, मानस जालान,कुमुद कुमार चौधरी,दीपक कुमार,सुनील कुमार,सौरभ कुमार पटेल,संजय कुमार गुप्ता,पंकज कुमार बबलू,अमर आनंद,राजीव कुमार,साजिद अनवर खान एवं अमरनाथ कुमार शामिल थे।ज्ञातव्य हो की विगत सम्मान समारोह में पूरे राज्य से मात्र 16 रक्तदानियों को ही एक वित्तीय वर्ष में चार बार रक्तदान करने के लिये सम्मानित किया गया था पर अबकी बार सिर्फ सीतामढ़ी जिले के ही 17 रक्तदानियों ने चार बार रक्तदान कर सम्मान समारोह में जिले का सीतामढ़ी के टीम लीडर नीरज कुमार गोयनका ने रक्त केंद्र, सीतामढ़ी में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन स्थापित करने, सभी रक्त केंद्रों को चलंत डोनेशन बेड देने, डिजिटल डोनर कार्ड शीघ्र उपलब्ध कराने तथा नेगेटिव ब्लड डोनर को एक वर्ष में तीन बार रक्तदान करने के दायरे में लाने की मांग की।

Join us on:

Leave a Comment