:- रवि शंकर अमित!
बिहार में पर्यटक बनकर घूम रहे राहुल गांधी : जी. किशन रेड्डी
नेहरू परिवार ने गांधी जी का नाम चोरी किया : जी. किशन रेड्डी
एनडीए सरकार मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए प्रतिबद्ध : जी. किशन रेड्डी
बिहार की जनता फिर नहीं चाहती जंगल राज : जी. किशन रेड्डी
11 सालों में मोदी सरकर पर भष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा : जी. किशन रेड्डी
01-09-2025, Patna
पटना – केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी, बिहार के प्रदेश कार्यालय पटना में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और केन्द्रीय राज्य मंत्री सतीश कुमार दुबे से साथ एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। किशन रेड्डी ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगल राज को देखा है, मैं उन दिनों 40 दिन कि यात्रा पर बिहार आया था, मैंने देखा उस समय बिहार में बिजली के खंबे थे, मगर लाइट नहीं थी। भ्रष्टाचार चरम पर था, महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं आम थी। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर थे और यहाँ के युवाओं को रोजगार के कोई भी अवसर नहीं थे। इतना ही नहीं बंब ब्लास्ट और आतंकी गतिविधि भी बिहार में चलती थी, आईएसआई जैसे आतंकी संगठनों के बिहार में तार जुड़े हुए थे।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में बिहार आतंक, भ्रष्टाचार, जंगलराज, गुंडाराज से बाहर निकला है और विकास एवं प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रही है। पिछले 11 सालों में देश के प्रधानमंत्री और उसके मंत्रिमंडल पर एक नए पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, यह भारत के इतिहास में पहली सरकार है। पूरा विपक्ष आज तक कोई एक आरोप भ्रष्टाचार का नहीं लगा पाया है। यह हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि भी है और एक नैतिक जीत भी है। आज हम पूरी पारदर्शिता के काम कर रहे हैं।
किशन रेड्डी ने कहा कि आज पूरा विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर बात कर रहा है, मगर उसमें देश के विकास से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है, किसान से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है, महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है, गरीब से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है और ना ही बिहार के युवाओं के रोजगार और शिक्षा से जुड़ा कोई मुद्दा है। राहुल गांधी सिर्फ वोट अधिकार यात्रा के नाम पर एक पर्यटक बनकर घूम रहे हैं। क्योंकि उनको जमीनी स्तर का कोई ज्ञान नहीं है।
उन्होंने कहा कि भारत जिस तेज गति से आगे बढ़ रहा है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है, इससे सारा का सारा विपक्ष घबराया हुआ है। इसलिए आज पूरा विपक्ष गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारीवर्ग, महिला, युवा और देश के सभी मुद्दों से विमुख होकर देश के संविधान, संसद, न्यायपालिका, विदेश नीति, सरकार, रक्षा व्यवस्था, सेना सहित सुप्रीम कोर्ट तक पर अविश्वास जता रहा है। यह एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। रेड्डी बोले इतना हताश और निराश विपक्ष भारत के इतिहास में कभी नहीं देखा गया, जिसके पास जनता का एक भी मुद्दा ना हो।
उन्होंने कहा कि डीएमके के नेता यहाँ आकार यात्रा में शामिल हो रहे हैं, लेकिन बिहार के लोग जानते हैं कि डीएमके के नेताओं ने कहा था कि बिहार के लोगों में बुद्धि नहीं होती है। किशन रेड्डी ने कहा कि आज आरजेडी और कांग्रेस हमारे ऊपर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। मगर, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूँ कि तेलंगाना में आप जीत गए, क्या वहाँ वोट चोरी नहीं हुआ? हिमाचल प्रदेश में आप जीत गए, क्या वहाँ वोट चोरी नहीं हुआ ? उन्होंने कहा कि क्या उस समय चुनाव आयोग दूसरा था? या सरकार दूसरी थी ?
उन्होंने कहा कि चोरी आरजेडी और कांग्रेस ने की है, गांधी जी के नाम की चोरी की, कोयला की चोरी की, बोफोर्स में चोरी की, नेशनल हेराल्ड में चोरी की, कोमॉन वेल्थ गेम्स में चोरी की, यहाँ तक कि हमारे किसानों के चारे की भी चोरी इन लोगों ने की है।
किशन रेड्डी ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है, पढीलिखी है, इसलिए वो आरजेडी और कांग्रेस के जंगल राज और भ्रष्टाचार से भली भांति परिचित है।
उन्होंने राहुल गांधी के मोदी जी की माँ के लिए दिए गए बयान पर कहा कि राहुल गांधी ने देश की 70 करोड़ महिलाओं का अपमान किया है, राहुल गांधी को देश की जनता से इसके लिए माफी मांगनी चाहिए, पटना में राहुल गांधी माफी मांगेंगे मुझे ऐसा लगता है। पिछले 11 वर्षों में राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूब अपमान किया है, बहुत ही घटिया, निंदनीय और नीच शब्दों उपयोग किया है, मगर कभी भी मोदी जी ने इसका जबाब नहीं देते, हाँ मगर देश की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को हर बार जबाब देती है, इस बार भी बिहार की जनता एनडीए सरकार बनाकर आरजेडी और कांग्रेस को बिहार से बाहर करने का काम करेंगे और इनको जबाब देगी।




