बेगूसराय -पत्नी गई मायके तो युवक ने कुएँ में कूदकर दे दी जान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में एक हैरान करने वाले तस्वीर सामने आई है जहां पत्नी के चले जाने से नाराज युवक ने कुएं में कूद कर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक को 6 महीने पहले उसकी पत्नी छोड़कर मायके भाग गई और साथ ही साथ लड़की ने घर से सोना सहित सारा सामान लेकर चली गई। इसी से आहत होकर युवक ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर लिया। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा की है। मृतक व्यक्ति की पहचान के रहने वाले किरण देव के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार का शादी का 10 साल हो गए। पर बच्चा नहीं हो रहा था। किसी बीमारी के कारण दिक्कत आ रही थी। बीमारी पति में थी या पत्नी में ये क्लियर नहीं, हुआ है। क्योंकि दोनों डॉक्टर के पास गए ही नहीं थे। बच्चा नहीं होने पर दोनों में काफी विवाद होने लगा। 6 महीने पहले मृतक नीतीश कुमार और पत्नी विभा कुमारी को लाने उसके मायके गया था। पत्नी तो नहीं लौटी, उल्टा पत्नी ने नीतीश की बाइक भी छीन ली। जिसके बाद से नीतीश काफी तनाव में रहने लगा। अंत में नीतीश ने बुधवार की शाम को घर से 1 किमी दूर कुएं में कूदकर जान दे दी।
मृतक युवक किरणदेव चौधरी का इकलौता पुत्र था। नीतीश की शादी वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के मैदा वभनगामा गांव विभा कुमारी से हुई थी। इस घटना के संबंध में चाचा अशोक चौधरी के मुताबिक नीतीश घर पर ही रहकर ताड़ी का कारोबार करता था। जब पत्नी नीतीश को छोड़कर मायके गई तो पांच भर से अधिक सोने की ज्वेलरी, नगद और कुछ सामान भी ले गई थी। नीतीश ने 6 महीने में विभा कुमारी को मनाने के लिए काफी प्रयास किया, पर वो नहीं मानी।नीतीश शाम 6 बजे घर से निकला था। किसी को नहीं पता था कि वो आत्महत्या करने के लिए जा रहा है। चलते-चलते वो एक कुएं के पास पहुंचा और उसमें कूद गया। आसपास का क्षेत्र आबादी वाला था, इस कारण लोगों ने नीतीश को कुएं में कूदते हुए देख लिया।स्थानीय लोग कुएं के पास दौड़े और नीतीश को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतक के चाचा अशोक चौधरी ने बताया कि नीतीश काफी मिलनसार स्वभाव का था और गांव में ही रखकर अपना पारंपरिक ताड़ी का धंधा करता था। 10 साल के बाद बच्चा नहीं हो रहा था, जिसके लिए वह इलाज भी कराना चाहता था। वहीं इस घटना के संबंध मुफस्सिल थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजन जो आवेदन देंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट_ अशोक कुमार चौधरी चाचा
बाइट_ ग्रामीण

Leave a Comment

और पढ़ें