रिपोर्ट- निभाष मोदी!
पीरपैंती प्रखंड के मध्यविद्यालय बड़ी मोहनपुर मे कार्यरत सहायक शिक्षक प्रमोद मंडल की हार्ड अटेक से मृत्यु हो गयी। वही मृतक शिक्षक की पत्नी सरिता देवी ने जानकारी दी की सुबह मे मतगणना विभाग के कंट्रोल रूम से कॉल किया गया की जल्दी आइये तो मेरे पति ने हमसे भोजन मांगे और जब मैं खाने के लिए दी तो इतना टेंशन मे थे की जल्दी जल्दी के चक्कर मे खाना खाते समय गिर पड़े तभी हम और घर वाले तुरंत बेड पर लेटा कर तेल मालिश करने लगे लेकिन तबियत मे सुधार नहीं हुई जल्दी बाजी मे ग्राम खवासपुर से पीरपैंती निजी क्लिनिक मे लें गए लेकिन इलायज के दौरान मौत हो गयी। वही मृतक के पत्नी सरिता देवी, मृतक के बड़े भाई राजकुमार मंडल सहित परिजनों का एक ही कहना है बूथ नंबर 170मे मतगणना कर रहे थे लगभग 75% से अधिक कार्य पूरा कर चुके थे लेकिन फिर भी कंट्रोल रूम से प्रेशर बार बार प्रेशर देकर मौत के घाट उतार दिए। दिन भट हर घंटे मे कॉल करके प्रेशर दिया जाता था। कुछ दिन पूर्व मे बिहपुर उप चुनाव मे चुनाव ड्यूटी दी गयी थी उसके बाद इतना कार्य करने के बाद भी ऊपर से परेशान किया जाता था।
मृतक शिक्षक प्रमोद मंडल उम्र लगभग 45वर्ष अपने पीछे तीन छोटा पुत्र लक्षित राज उम्र 9वर्ष,हर्ष राज उम्र 6वर्ष, ऋषि राज उम्र 2वर्ष, पत्नी सरिता देवी सहित माता सहित परिजनों को छोड़ चल बसे। इस मौके पर पीरपैंती प्रमुख रश्मि कुमारी, विकास पदाधिकारीअभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी मनोहर कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बालदेव ठाकुर,शिक्षक ओम यादव, मानिकपुर मुखिया प्रतिनिधि गुंजन साह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप मंडल, विकास कुमार यादव सहित कई प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मृतक शिक्षक के आवास ग्राम खवासपुर पहुँच कर संतावना व्यक्त करते हुए उचित मुआवजा की दिलवाने की माँग किए। वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मौके पर प्राथमिक विद्यालय लक्ष्यमिनिया मे कार्यरत शिक्षक केशव मंडल ने जानकारी दिए की मेरे पास भी इतना कंट्रोल रूम से कॉल करके प्रेशर दिया जाता था की लगता था की सांस अटक जाएगा उसी प्रकार 170बूथ मे मृतक प्रमोद मंडल को मिला था और हमें 169बूथ नंबर मे दिया गया दो बी.एल.ओ. का कार्य एक शिक्षक को देकर करके परेशन किया जाता है जबकि हम दोनों अच्छे से ईमानदारी पुर्वक कार्य कर रहे थे फिर भी परेशान किया जाता था।