विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

सदाकत आश्रम में कांग्रेस का मिलन समारोह, सैकड़ों समर्थकों के साथ कई नेता शामिल हुए, चुनाव आयोग पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उठाए गंभीर सवाल!

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर — कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज एक महत्वपूर्ण मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रमुख नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मुजफ्फरपुर से जुड़े डॉ. गौरव वर्मा को पार्टी में शामिल कराया, जिन्हें पूर्व सांसद अजय निषाद का करीबी माना जाता है।
गौरव वर्मा ने खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता बताया, हालांकि उन्हें आगामी चुनाव के लिए टिकट के दावेदार के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में राजेश राम ने कहा:

“चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे गहन पुनरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है और कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।”

राजेश राम ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कई अन्य नेता और संगठन कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

इससे जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ…

Join us on:

Leave a Comment