खगड़िया- फेसबुक पर वीडियो वायरल कर युवक ने अपने सीने में मार ली गोली, हुईं मौत।

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!


गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राटन गांव के अरुण यादव के 25 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार ने फेस बुक पर वीडियो वायरल कर अवैध पिस्तौल से सीने में गोली दाग कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। घटना रविवार की रात्रि की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छोटू कुमार ने शनिवार की रात्रि को अपने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमे वह कह रहा था कि मेरा सभी ख्वाइश पूरा हो गया है। अब हम दुनिया छोड़कर जा रहे है। मेरे मरने के बाद किसी को किसी परेशान नही करेंगे। अचानक गोली फायर की आवाज हुई तो घर एवं आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो पंचायत भवन की छत पर छोटू कुमार का शव पड़ा हुआ देखा गया। छोटू के दाहिने हाथ के पास अवैध पिस्तौल गिरा है और छोटू के सीने से खून निकल रहा है। बताया गया कि गोली लगने के साथ ही छोटू की मौत हो चुका था। घटना की खबर मिलते ही गोगरी पुलिस शस्त्र बलो के साथ पहुंच कर परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा। एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच परीक्षण किया। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि घटना की सत्यता की जांच पुलिस कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Join us on: