“5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य ऐतिहासिक फैसला ” -जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

“5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य ऐतिहासिक” — जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान
कहा — कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बनेगा स्किल यूनिवर्सिटी, मिथिला में होगा ऐतिहासिक विकास

राज्य में नीतीश कैबिनेट के 1 करोड़ रोजगार के फैसले पर जेडीयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसे ऐतिहासिक निर्णय करार दिया है।

संजय झा ने कहा:

“मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था —
आज तक 12 लाख नौकरी और 38 लाख रोजगार देकर उस वादे को पूरा किया है। अब अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार का नया लक्ष्य तय किया गया है, जो एक नई इबारत लिखेगा।”

उन्होंने यह भी घोषणा की:

“बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा —
जिससे 10,000 से 20,000 कमाने वाले युवाओं की आय बढ़कर 30,000 से 40,000 रुपये तक पहुंच सकेगी।”

मिथिला क्षेत्र के विकास को लेकर भी संजय झा ने बड़ा दावा किया:

“पिछले 50 वर्षों में मिथिला में जितना काम नहीं हुआ,
उतना काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया है।”

जेडीयू इसे मिशन 2025 से पहले युवाओं और ग्रामीण विकास को साधने की रणनीति मान रही है — आगे की राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के लिए बने रहिए

Join us on:

Leave a Comment