रिपोर्ट- अमित कुमार
तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा आरोप — कहा, “1% वोटर्स भी हटे तो 7.90 लाख वोट कटेंगे, ये लोकतंत्र की हत्या है”
राजनीतिक गलियारों में इस वक्त बिहार से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है—नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर सुनियोजित साजिश रची जा रही है।
तेजस्वी का दावा है कि अगर केवल 1 प्रतिशत वोटर्स का भी नाम हटाया गया तो करीब 7 लाख 90 हजार मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे।
उन्होंने साफ किया कि औसतन हर विधानसभा से 3251 वोट, और हर बूथ से 10 वोट हटाने की रणनीति बनाई गई है, ताकि वे सीटें प्रभावित हों जहां पिछली बार का जीत-हार का अंतर बेहद कम था।
तेजस्वी ने कहा कि —
“2015 और 2020 के चुनाव में 5000 से कम वोटों से हार-जीत वाली 52 से ज्यादा सीटें थीं, और बीजेपी की साजिश है कि इन्हीं सीटों पर चुनिंदा वर्गों के वोट काटे जाएं।”
तेजस्वी यादव ने इस पूरी प्रक्रिया को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए महागठबंधन कार्यकर्ताओं से हर घर जाकर इस साजिश को उजागर करने का आह्वान किया।
बिहार में चुनावी माहौल और गर्म हो गया है। हम लगातार इस बड़ी developing story पर नजर बनाए हुए हैं।




