54 फीट कांवर बना आकर्षण का केंद्र, पटना से आए 500 कांवरियों का जत्था रवाना 54 घण्टे में करेंगे जलाभिषेक!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर श्रावणी मेला में कांवरियों के साथ उनके द्वारा ले जा रहे कंवर भी आकर्षण का केंद्र बने हुए ।पटना सिटी के मारूफगंज से विशाल शिवधारी संघ के 500 कांवरियों का जत्था बुधवार को सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर 54 फीट लंबे कांवर के साथ बाबाधाम के लिए रवाना हुआ। यह कांवर कच्ची कांवरिया पथ में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसे देखने के लिए आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

गोगाचक में विश्राम कर रहे कांवरियों ने बताया कि इस कांवर को तैयार करने में करीब 30 दिन लगे। कांवर पर देवघर के शिव-पार्वती मंदिर की आकृति, मां काली, मां दुर्गा, गणेश, शिव-पार्वती की प्रतिमा और त्रिशूल बना हुआ है। कांवर में 6 घड़े लगे हैं, जिनमें 50 लीटर जल भरा गया है। कांवर की सजावट काफी मनमोहक है।

संघ के अध्यक्ष विनोद बाबा ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से कांवर लेकर बाबाधाम जाते हैं और 54 घंटे में जल अर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें स्वप्न आया था कि वे कांवर लेकर जा रहे हैं और कांवर धरती पर घसीट रहा है। उसी वर्ष उन्होंने कांवर संघ बनाया और 54 फीट के कांवर में जल भरकर हर साल बाबाधाम जाने लगे।

संघ के सदस्य रौशन कुमार, डब्लू कुमार, अर्जुन कुमार और अंकित सोनी ने बताया कि जितने फीट का कांवर होता है, उतने ही घंटे में वे बाबाधाम पहुंचते हैं और जलाभिषेक करते हैं। इस बार कांवर में देवघर के शिव-पार्वती मंदिर को चांदी से बनाया गया है। गणेश जी का छत्र भी चांदी का है। कांवर बड़ी पटन देवी की प्रतिमा पर चांदी का मुकुट लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि चार वर्षों तक वे 54 फीट कांवर लेकर डाकबम के रूप में जाते रहे। लेकिन एक बार विनोद बाबा के मुंह से खून आने लगा, तब से वे आराम करते हुए बाबाधाम जाने लगे।

बाइट-रौशन कुमार शिव भक्त
बाइट-अर्जुन कुमार शिव भक्त
बाइट-शंकर कुमार शिव भक्त

Join us on:

Leave a Comment