एसडीपीओ राघव दयाल ने किया समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

बासोपट्टी थाना का एसडीपीओ राघव दयाल ने किया समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ने बासोपट्टी थाना का औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक किए। बैठक के दौरान थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति, शराबबंदी, महिला उत्पीड़न और अपराध नियंत्रण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एसडीपीओ राघव दयाल ने थाना में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन, समय गहन गश्ती करने एवं शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई असरफ अली, सुशील कुमार, पवन कुमार, राजकिशोर कुँवर, एएसआई तरुण कुमार, प्रशिक्षु दरोगा राजेश कुमार और अलीशा सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसडीपीओ ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं जनता से संवाद की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

Join us on:

Leave a Comment