संवाददाता :- विकास कुमार
खबर सहरसा से है जहाँ नशेड़ियों को घर के पास नशा करने से मना करने पर नशेड़ियों ने चाकू मारकर एक महिला सहित तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना सदर थाना क्षेत्र के फकीर टोला की है. इधर सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ एक शख्स की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घायलों में 35 वर्षीय मो. रफीक, 27 वर्षीय रवीना प्रवीण और 30 मो. शहीद शामिल हैं जिनमे गले पर चाकू लगने से मो. रफीक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के सम्बंध पीड़ित लोगों ने घर के पास ही रहने वाले मो. लकी, मो. हसनैन, सहित अन्य लोगों पर चाकू मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग घर के पास ही गांजा पी रहे थे जिसका विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया. इधर पीड़ित लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
बाइट..1 :- मो. सईद, पीड़ित।
बाइट..2 :- रहमती खातून, पीड़ित के परिजन।




