रिपोर्ट- बिकास कुमार
स्टॉप डायरिया प्रोग्राम 25 के तहद दस्त रोकथाम अभियान कार्यक्रम का सदर अस्पताल में जिलाधिकारी ने फिता काटकर की उद्घाटन।
15 जुलाई से 14 सितम्बर तक चलने वाले स्टॉप डायरिया प्रोग्राम 25 के तहद दस्त रोकथाम अभियान का सदर अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका फीता काटकर जिलाधिकारी कुमार ने उद्घाटन किया। मौके पर जिलाधिकारी ने कहा सदर अस्पताल में स्टॉप डायरिया प्रोग्राम25 अभियान के तहद दस्त रोकथाम अभियान का आज से शुभारंभ हुआ जो 15 जुलाई से 14 सितंबर तक चलेगा इसमे 0-5 वर्ष के बच्चों के बीच जिंक टेबलेट एवं ओआरएस का वितरण किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देध्य बच्चों के बीच फैलने वाले ऐसे बीमारियों के रोकथाम के प्रति सतर्क रहने एवं इसके लिए निःशुल्क ओआरएस एवं जिंक टेबलेट का पैकेट दिया जाय।जिन बच्चों का डायरिया कलेक्शन होता है उसे 14 दिनों के लिए टेबलेट दिया जाता है । सहरसा जिले के कूल 4 लाख 57 हजार 6 सौ 789 बच्चों के घरों में जाकर उसे ओआरएस का घोल पिलाया जाएगा एवं जिंक टेबलेट खिलाया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत आज से शुरू हुआ जो 14 सितंबर तक चलेगा। कुल 191 केंद्र बनाया गया है जहां इस दवा का वितरण किया जाएगा।इन्होंने आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करे।
Byte :- दीपेश कुमार, जिलाधिकारी,सहरसा।




