केदारनाथ जैसी झांकी लेकर बाबा धाम पहुंचे झारखंड के काँवरिये बना आकर्षक का केंद्र!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-केदारनाथ जैसी झांकी लेकर बाबा धाम पहुंचे झारखंड के बम
250 किलो वजनी महादेव की 16 फीट प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र, नीलकंठ समिति की खास कावड़ यात्रा

मुंगेर सावन के पवित्र माह में सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर भक्ति का अनोखा दृश्य देखने को मिल रहा है। झारखंड के चाईबासा से आए ‘नीलकंठ समिति’ के शिवभक्तों का जत्था इस बार कुछ अलग और विशेष लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हुआ है।इस जत्थे की अगुवाई कर रहे बम अमन साव ने बताया कि उनकी टोली 6 वर्षों से लगातार यह यात्रा कर रही है। इस बार 13 सदस्यीय जत्था अपने हाथों से खींचकर ले जा रहा है 16 फीट ऊंची महादेव की आकर्षक प्रतिमा, जिसमें शिवलिंग पर एलईडी की रोशनी से अद्भुत छटा बिखरती है। यह प्रतिमा 250 किलो से अधिक वजन की है, जिसे दो शिवभक्त—बम चाल और संतोष करवा—ने 40 से 45 दिनों की मेहनत से तैयार किया है।
हर बार ये बम कुछ नया और विशाल कांवड़ लेकर चलते हैं। पिछले वर्ष इन्होंने पशुपतिनाथ और रामेश्वर की झांकी प्रस्तुत की थी, जबकि इस बार उत्तराखंड के केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की तर्ज पर यह कावड़ यात्रा श्रद्धालुओं को रोमांचित कर रही है।इन शिवभक्तों का कहना है कि उन्होंने आज सोमवार को उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर यात्रा शुरू की है और शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करेंगे। 105 किलोमीटर की यह पदयात्रा इनके लिए सिर्फ दूरी नहीं, बल्कि आस्था, तपस्या और समर्पण का मार्ग है।
बाइट-संतोष करवा शिवभक्त
बाइट-अमन साव शिवभक्त

Join us on:

Leave a Comment