वैशाली- बेटी के ससुराल गए पिता की गोली मार कर दरवाजे पर हुई हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर में बेटी के ससुराल गए पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई बताया गया कि पैसे की विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक कि पहेचान मुजफ्फरपुर जिले कुढ़नी थाना क्षेत्र मूसापुर गांव के रहने सुरेंद्र झा (55) के रूप में हुआ है। गोली मारकर हत्या बेटी के ससुराल के दरवाजे पर कर दी गई। बताया गया की बाइक सवार अपराधियों ने सुरेंद्र झा के सर एवं सीने पर दो गोली मारी। जिससे मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो गोली का खोखा बरामद किया है। घटना की सूचना पर महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ,थाना अध्यक्ष वेदानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। बताया गया की बेटी के ससुराल में मृतक के पुत्र के द्वारा पैसा लिया गया था जिसको लेकर पिछले दिनों पंचायत भी हुआ था जिसमें पैसे देने की बात कही गई थी मृतक आज मुजफ्फरपुर से पैसा देने के लिए पहुंचा और पैसा देकर जैसे ही वह अपनी बेटी के दरवाजे पर आया इसी दौरान उसके पीछे मोटरसाइकिल सवार दो लोग पीछे से दरवाजे पर पहुंचे और मृतक को दो गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई तो गोली का आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जब तक कुछ समझ पाते अपराधी मौके से फरार हो चुका था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।
वही घटना को लेकर एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है।बताया कि जिसको इसको लेकर पूर्व में पंचायती भी हुई थी।उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी होगी।

वाईट — प्रवीण कुमार डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment