वैशाली -मोहर्रम जुलुस के दौरान दो अखाड़ा आमने, हिंसक झड़प में कई जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

बिहार के वैशाली जिला के देसरी थाना क्षेत्र के देसरी सब्जी हाट में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों में झड़प हो गई मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते एक गुट लोग दूसरे गुट पर आक्रोशित हो गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे हालांकि की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत देसरी थाने की पुलिस भारी संख्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पुरे मामले को शांत कराया और दोनों अखाड़े अपने अपने दिशा में भ्रमण के लिए भेज दिया गया है हालांकि की इस झड़प में कुछ लोगों की घायल होने की भी सूचना है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की पहचान मोहम्मद मुन्ना के पुत्र मोहम्मद फ़ैज़ है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

बताया गया है कि आजाद अखाड़ा जुलूस निकालकर अपने इमामबाड़ा से जफराबाद की तरफ क्षेत्र में घुमाने ले जा रहा था तभी पगला अखाड़ा देसरी पटेल चौक के तरफ आ रहा था। इसी दोनों अखाड़ा के लोग देसरी सब्जी हाट में आमने सामने हो गए थे और बहस बाजी होनी लगीं थी। इसी बीच पगला अखाड़ा के किसी सदस्य ने आजाद अखाड़ा के खिलाड़ी पर हमला कर दिया था और देखते ही देखते दोनों पक्ष में झड़प हो गई। तुरंत घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाने की पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर दोनों पक्ष को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस इलाके में भाड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती एवं अखाड़ा जाने वाले रूट पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग भी शुरू कर दिया है।

इस संबंध में देसरी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दो अखाड़ों के बीच थोड़ी सी झड़प की सूचना मिली थी। मौके से पहुंचकर मामले को शांत किया गया है मामला तुल न पकड़े इसको लेकर पुलिस पेट्रोलिंग और भी तेज कर दिया गया है। बुखार के भ्रमणशील रास्ते पर पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

Join us on:

Leave a Comment