नालंदा में डबल मर्डर,अंधाधुंध फायरिंग कर युवती व किशोर की निर्मम हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव के पासवान टोला में रविवार की देर शाम बदमाशों ने अंधाधुधं फायरिंग की। फायरिंग के दौरान बदमाशों ने सिर में गोली मारकर युवती व किशोर की लाश गिरा दी। दोहरे हत्याकांड से जिला दहल गया। किशोर की मौके पर जान चली गई थी।
परिजन दोनों कारे मॉडल अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल में समुचित इलाज नहीं किए जाने व पुलिस चौकसी पर सवाल उठाते हुए हंगामा करने लगें। हंगामा की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मृतकों में डुमरावां गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान की 20 वर्षीया पुत्री अन्नू कुमारी और संतोष पासवान का 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार शामिल है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को लेकर गांव लौट रहे थे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कहने पर लोग आक्रोशित हो गए।
शव के साथ आक्रोशितों ने अस्पताल चौक-बड़ी-पहाड़ी मार्ग को जाम कर दिया। परिजन बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस समझा बुझाकर हंगामा शांत कराने के प्रयास में जुटी है।
मृतका के परिजन रंजन कुमार ने बताया कि गांव में अखंड कीर्तन हो रहा था। जहां बच्चों का दूसरे टोला के बच्चों से विवाद हो गया। जिससे आक्रोशित हो दूसरे टोले के लोग उनके टोले में आकर गोलीबारी करने लगे। युवती घर के पास खाना खा रही थी। बदमाशों ने निशाना साध युवती के सिर में गोली मार दी। इसी तरह किशोर भी अपने घर के पास था। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। ग्रामीण अंधाधुंध फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं।
वारदात के बाद परिजन दोनों को अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित करते हुए युवती को रेफर कर दिया। हालांकि, रेफर होने के लिए किशोरी की सांसें रुक गई। जिससे परिजन आक्रोशित हो गए। लोग इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने कहने पर आक्रोशितों ने शवों को अस्पताल गेट के सामने मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। लोग त्वरित गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस आक्रोशितों को समझाने में जुटी है।
बाइट। मृतक के परिवार
राम दुलार प्रसाद ,डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment