रिपोर्ट- प्रिंस गुप्ता!
मुहर्रम हिंसा में पुलिसकर्मी के सामने होता रहा हिंसा, वीडियो में दिखा सच्चाई.. कुछ इलाकों में आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी.
बिहार के कटिहार जिला में मुहर्रम जुलूस के दौरान भारी बवाल और हिंसा के बाद एक वीडियो सामने आया है , इस वीडियो में पुलिसकर्मी के सामने उपद्रवियों ने हिंसा को अंजाम दिया .. वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है कि कैसे पुलिसकर्मी के सामने ही हिंसा ने अंजाम दिया …
वहीं दूसरे ओर कटिहार के कुछ इलाकों में आक्रोशित हिंदू ने सड़क जाम कर आगजनी कर प्रदर्शन किया ..
कटिहार में उपद्रव के बाद 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद
जिला प्रशासन ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अफवाहों को रोकने और शांति बहाल रखने के लिए गृह विभाग (विशेष शाखा) के निर्देश पर इंटरनेट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवा पर रोक लगा दी गई है।
कटिहार वासियों से अपील अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें।
जिला प्रशासन, कटिहार आप सभी से सहयोग की अपील करता है।
वहीं
अपडेट———
कटिहार में स्थिति और तनावपूर्ण हो रही है, ताज़ा मामला कटिहार शहर के कोरिया पट्टी की बताई जा रही है जहाँ अभी -अभी फिर से कुछ उपद्रवियों ने कई घरों पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ किया है ..
मनेश कुमार मीणा , ( डीएम-कटिहार )




