रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
बिहार पूर्वी चम्पारण के मोतिहारी ज़िले भर मे मुहर्रम पर्व को लेकर मोतिहारी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
मुहर्रम के अवसर पर मोतिहारी पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी देते हुए बताया कि मुहर्रम के दौरान निकाले जाने वाले सभी जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही, ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस में डीजे बजाने, तलवार, भाला, फरसा जैसे धारदार हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
लाइसेंसधारकों को शर्तों का कड़ाई से पालन करना होगा। यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है। प्रशासन की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम 24×7 एक्टिव है। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट साझा करने पर संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाएं। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या अफवाह फैलाई जा रही हो तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9470248818 या डायल-112 पर सूचना दें। मोतिहारी पुलिस का स्पष्ट संदेश है—शांति और सौहार्द बनाए रखें, नियमों का पालन करें, और मुहर्रम को परंपरागत रूप से संयम और श्रद्धा के साथ मनाएं।
बाइट :—– स्वर्ण प्रभात एसपी मोतिहारी




