सकारात्मक कदम:वैवाहिक दिवस पर पौधारोपण!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क

गयाजी। बरिष्ठ पत्रकार, अनमोल कुमार धर्मपत्नी, आभा कुमारी के साथ 42 वें वैवाहिक दिवस पर चाणक्यपुरी गया स्थित शिव मन्दिर परिसर में पौधारोपण किया।
इस अवसर पर अनमोल कुमार ने कहा कि पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण और संपोषित होगा। उनका मानना है कि एक पौधा सौ पुत्रों के समान होता है। पौधारोपण से प्राणवायु है जिसके लिए समाज के हर व्यक्ति को अपने अपने जन्मदिन , वैवाहिक दिवस और अन्य अवसर पर एक एक पौधा लगाना चाहिए। साथ ही उस पौधें का पोषण और संरक्षण भी करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने अपने वैवाहिक दिवस पर आह्वान किया कि हर कोई अपने विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। उन्होंने कोविड – 19 का याद दिलाते हुए कहा कि उस विकट त्रासदियों में आक्सीजन के अभाव में कितने लोग अपने प्राण गवां बैठे थे। इस लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए हर किसी को एक पौधा जरूर लगा चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें