जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!


आरा/जिला निर्वाचनपदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा आज दिनांक 03 जुलाई 2025 को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत बिहिया प्रखंड स्थित फिनगी पंचायत वार्ड संख्या-09 के महादलित टोला में अभियान की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय जीविका दीदी एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी तथा सभी पात्र नागरिकों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग से शीघ्रतापूर्वक फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा, “हर घर पहुंचे फॉर्म, हर हाथ बने सहयोगी” – इस भावना के साथ सभी को अभियान में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में नियमित निगरानी रखें और 100% फॉर्म वितरण एवं प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही, गणना प्रपत्रों की संकलन प्रक्रिया के तुरंत बाद उन्हें BLO ऐप पर अपलोड करने का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से संवाद करते हुए पंचायत की विकासात्मक आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को संपर्क पथ निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, DPM जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जीविका दीदी, संबंधित बीएलओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment