रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
लोहा चौक के सोना दुकान में चोरी पुलिस लापरवाही का नतीजा – दिलीप झा
मधुबनी जिले के अरेर एवं कलुआही थाना क्षेत्र में स्थित लोहा चौक पर एन एच 527 बी के पश्चिम में अवस्थित सोना चांदी के दुकानदार अनील ठाकुर के दुकान में चोरों ने मजबूत 10 इंच दिवाल की ईंट निकालकर लगभग चार लाख के जेबड़ सहित नगद राशि पर हाथ साफ कर चलता बना। लोगों ने बताया है कि चोरों ने रात के करीब एक बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया है, पीड़ित दुकानदार अनिल ठाकुर राजनगर के रहने वाले हैं और लोहा चौक पर लम्बे समय से सोना चांदी का दुकान कर रहे हैं। इनके दुकान को तीसरी बार चोरों ने टारगेट किया है। सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य व जिला कार्यकारी सचिव दिलीप झा ने इस चोरी की वारदात को लेकर कहा है कि लोहा चौक के व्यवसाई काफी दहशत में हैं। आए दिन लोहा चौक पर लगातार घटनाएं हो रही है, उन्होंने कहा कि एन एच 527 बी दरभंग जयनगर मुख्य सरक के पश्चिम के हिस्से में स्थित दुकान अरेड़ थाना क्षेत्र में है और सड़क के पुरब में स्थित दुकान कलुआही थाना क्षेत्र में है। लोहा चौक दोनों थाना क्षेत्र के सिमा वर्ती एक बड़ा सा बाजार है। लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण आएदिन यहां चोरी सहित अन्य तरह के घटना को अंजाम देना आम बात है। रात के समय घंटों प्रयास के बाद चोरों ने इतने बड़े चोरी को अंजाम दिया होगा। जो कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही का नतीजा प्रतीत होता है। दिलीप झा ने जिला पुलिस पदाधिकारी से मांग किया है कि लोहा चौक पर पुलिस चौकी खोला जाय जिस से यहां के व्यापारियों की सुरक्षा हो सके। उन्होंने आगे पुलिस गस्ती पर सवालिया निशान खरा करते हुए गस्ती व्यवस्था को सही से बहाल करने का मांग किया है। वही दुकानदारों में चोरी को लेकर पुलिस पर काफी आक्रोश है। व्यव्साई भोगेंद्र राय ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में नकाव पोश चोरों ने चोरी करते स्पष्ट देखा जा रहा है। यदि पुलिस ईमानदारी पुर्वक जांच करे तो अपराधी का खुलासा किया जा सकता है, आक्रोश व्यक्त करने वाले व्यवसायों में पूर्व मुखिया निभाष कुमार राय, विश्वनाथ प्रसाद, प्रमोद झा,शंकर झा सहित अन्य दर्जनों दुकानदार मौजूद थे।




