नाबालिग लड़की ने थाना के चौकीदार पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप, जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के भानपुर की एक नाबालिग युवती के साथ खानपुर थाना के चौकीदार अमरजीत कुमार द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग युवती ने दिनांक 1 जुलाई 2025 को अपराहन में आपने घर से स्कुल (भानपुर) पर दुकान के किसी काम से जा रही थी, जाने के क्रम में स्कुल पर ही अमरजीत कुमार राय पिता राम केसर राय ग्राम भानपुर में रास्ते में गलत नीयत से कमेंट किया। जब मेरे द्वारा विरोध किया हो हमारे साथ जबरदस्ती उसने स्कुल के पीछे ले जाने लगा, जब में शोर मचाई तो वह छोड़कर भाग गया। फिर मैं इस मामले को लेकर खानपुर थाना में आवेदन देकर अपने घर वापस आ रही थी तो उसने रास्ते में रोककर कहा कि मेरे खिलाफ थाना में शिकायत दिया है, चौकीदार ने मुझे धमकी दिया कि मेरे खिलाफ शिकायत की हो इसका अंजाम बुरा होगा और तुझे जान से मार देंगे। नाबालिग युवती ने थाना अध्यक्ष से सुरक्षा करने एवं उक्त चौकीदार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर थाना अध्यक्ष ने आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जुट गये हैं। बहरहाल इस मामले में हकीकत क्या है, जांचों उपरांत खुलासा हो जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें