:- रवि शंकर अमित!
-बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में हत्या से नाराज लोगों ने जमकर बवाल काटा तथा सड़क जाम कर घंटो प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की एवं पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। दरअसल बच्चों के विवाद में आरोपी टुनटुन सदा के द्वारा इंद्रदेव राय की पहले त्रिशूल से आंख फोर दिया गया गया एवं त्रिशूल से वार कर हत्या कर दी गई, इसके बाद पुलिस द्वारा पप्पू उर्फ चंदन नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पप्पू उर्फ चंदन को हिरासत में लेने के बाद भी थाने से भगा दिया। आरोप लगा कि जब तक मृतक इंद्रदेव राय के परिजन पोस्टमार्टम करा कर वापस लौटे तब तक पुलिस ने चंदन को फरार करवा दिया था। इसी बात से नाराज होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जब मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने जमकर बवाल काटा। गौरतलब है कि 10 दिन पूर्व मृतक इंद्रदेव राय के भतीजे अमित कुमार एवं टुनटुन सदा के पुत्र के बीच कुछ विवाद हुआ था जिसमें इंद्रदेव सदा ने अमित कुमार की पिटाई की थी । बाद में इस मामले को बीच बचाव कर शांत करवा दिया गया था। लेकिन आज आरोपियों के द्वारा इंद्रदेव राय की हत्या कर दी गई और इसके बाद लोगों का आक्रोश उमर पड़ा। वरीय पदाधिकारी के हस्तक्षेप और कड़ी मशक्कत के बाद मामले को शांत करवाया गया ।
बाइट – सुमित्रा देवी स्थानीय
बाइट- अमित कुमार स्थानीय




