संवाददाता :- विकास कुमार!
कुंदह और बड़वाही के बीच कोसी नदी के कटाव से 80 से 90 मिटर का लुप टूटा। लूप कटने के बाद कोसी नदी का पानी तेजी से खेतों में फैला।
– खबर सहरसा से है जहाँ महिषी प्रखंड क्षेत्र के कुंदह पंचायत में कुंदह और बड़वाही के बीच कोसी नदी के कटाव से 80 से 90 मिटर का लुप टूट गया, लूप कटने के बाद कोसी नदी का पानी तेजी से खेतों में फैलने लगा पानी का बहाव कुंदह, कोड़ा टोला, रहमतगंज, भेलाही, बलिया सिमर गांव की ओर फैलने लगा जिससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच भय का माहौल हो गया हालांकि ग्रामीणों की सूझ बूझ औऱ ततपरता से मिट्टी डालकर किसी तरह लूप के कटाव को भर दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हालांकि लूप कटने के बाद कुछ इलाकों में कोसी का पानी खेतों में फैलने से खेत मे लगे मूंग और धान की फसल डूब गई. ग्रामीणों ने लूप कटने की सूचना जल संसाधन विभाग को दे दी है.
BYTE :- अनवर आलम स्थानीय समाजसेवी।
BYTE :- स्थानीय ग्रामीण।




