भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

सुल्तानगंज में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए शहर के व्यस्ततम मार्ग में से एक स्टेशन के महज 200 मीटर की दूरी पर अवस्थित भागलपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक में हथियार के बल पर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया..30 लाख, की डकैती अपराधियों ने 5 मिनट के अंदर कर दी जिससे पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई है शाखा प्रबंधक ने बताया कि 5 से 6 की संख्या में अपराधी काला कपड़ा और मास्क पहने बैंक के अंदर दाखिल हो गए इस दौरान बैंक में प्रबंधक कैसियर के अलावा एक बैंक कर्मी मौजूद था बैंक में प्रवेश करते ही अपराधियों ने पहले शाखा प्रबंधक और कैशियर को अपने कब्जे में ले लिया उसके बाद पूरी घटना को अंजाम दिया लूट की घटना को अपराधियों ने महज 5 मिनट के अंदर अंजाम दे दिया प्रतीत होता है कि अपराधियों को पहले से ही रखे कैश और मोटे रकम की भनक लग गई थी कैसियर के ऊपर जैसे ही अपराधियों ने बंदूक सटाया तो रोकने की कोशिश की जिसके बाद उसकी पीठ पर बट से मारकर घायल कर दिया जिसमें वह पूरी तरीके से घायल हो गया शाखा प्रबंधक की माने तो बैंक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक भी गार्ड मौजूद नहीं है वहीं बाहरी भाग में भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे होने से अपराधियों को इसकी जानकारी पहले से थी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक डॉ गौरव मिश्रा भी सुल्तानगंज पहुंचे और थाना अध्यक्ष के साथ मिलकर घटना की जानकारी दी हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।




