भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर : सरकार किसानों की आय को दोगुना-चौगुना करने के लिए लगातार प्रयासरत है, इसके लिए उद्यान व कृषि विभाग की ओर से भी फसल उत्पादन को बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा। आज इसी कड़ी में भागलपुर के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण से 50 से अधिक किसानों को बस से नालन्दा के नूरसराय स्थित उद्यान महाविद्यालय भेजा गया, जिसका विधिवत उद्घाटन आत्मा के निदेशक प्रभात कुमार द्वारा हरी झंडी देकर विदा किया गया। निदेशक ने बताया कि 5 दिवसीय ट्रेनिंग में सभी किसान भाई वहां की तकनीक सीखेंगे। और भागलपुर में बाहर से आ रही फूलों पर रोक लगाकर ये खुद अपना उत्पादन करेंगे, जिससे खर्च रुकेगा और आमदनी की बढ़ोतरी के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं हर साल बाढ़ में किसानों की नर्सरी बर्बाद हो जाती है, जिससे परबल की खेती को काफी नुकसान पहुंचता है। किसान परवल के लत्तड़ भी दूसरे राज्य से लाते हैं, जिसे खुद अब क्षेत्र के किसान तैयार भी करेंगे।




