भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड में आज दिनांक 30 सितंबर से बिहार पंचायत चुनाव 2021 के नामांकन की शुरुआत हो गई है नामांकन के पहले दिन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन बिहपुर ब्लॉक पहुंचकर सभी विधि व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही उन्होंने बताया कि जिस तरह से जगदीशपुर मे शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया करवाई गई और कल मतगणना के बाद जगदीशपुर प्रखंड का चुनाव संपन्न हो जाएगा उसी तरह से
बिहपुर प्रखंड में भी शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां हो चुकी है, नवगछिया में भी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, साथ ही साथ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन कोरोना टीकाकरण का महा अभियान एक बार फिर से चलाया जाएगा, फिलहाल यहां पर प्रत्याशी पहुंच रहे हैं और अपना नामांकन करवा रहे हैं अभी तक की स्थिति सामान्य है इस मौके पर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, डीडीसी तथा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे|




